logo

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार,असों इंटर कॉलेज में लगा बहुउद्देशीय शिविर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर (कपकोट) । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए जा रहे जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज इंटर कॉलेज असों में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय जनमानस की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

कार्यक्रम में विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया की उपस्थिति में नागरिकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएँ एवं प्रमाणपत्रों से जुड़े मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर के दौरान प्राप्त सभी समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करना है। ऐसे शिविर प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। स्थानीय लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय एवं प्रभावी कदम बताया। उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मंडल अध्यक्ष शिखर हरीश कोरंगा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, वरिष्ठ नेता सुरेश कांडपाल, हरीश मेहरा, उप जिलाधिकारी कपकोट अनिल, खंड विकास अधिकारी सुभाष लोहनी, ग्राम प्रधान असों सुरेंद्र शाही, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोलना कमल शाही सहित अनेक सम्मानित जन एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वैराली के बहुउद्देशीय शिविर में 46 शिकायतों का निस्तारण, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
Ad
Share on whatsapp