logo

विकासखंड की मांग को एक माह पूरा,आंदोलन तेज—धपोली गांव के दो लोग 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : विकासखंड की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब और तेज हो गया है। आंदोलन को एक माह पूरा होने पर आज भी विरोध जारी रहा। इसी क्रम में ईश्वर सिंह धपोला और मोहन सिंह धपोला 24 घंटे की भूख हड़ताल (महातपस्या) पर बैठ गए। कालिका मंदिर परिसर में दरपान सिंह धपोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आंदोलनकारियों के सब्र का बांध अब टूटने की स्थिति में है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द इस मुद्दे का संज्ञान लेने की मांग की, चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकला तो जनता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी। बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष योगेश धपोला सहित दिनेश वर्मा, हरेन्द्र कुमार, गणेश दत्त कांडपाल, मनीष कांडपाल, जितेन्द्र वर्मा, महेश पंत, अशोक जोशी, प्रकाश नगरकोटी, विनोद नगरकोटी और बब्लू कांडपाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आलम मेहरा ने किया। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी विकासखंड की मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रतबे क्षेत्र में सड़क और जमीन धंसने से परिवार दहशत में, प्रशासन से की सुरक्षात्मक कार्यवाही की मांग
Ad
Share on whatsapp