logo

पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख किया नमन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले की बरसी पर देश की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि देश सदैव अपने वीर सपूतों की शहादत का ऋणी रहेगा। उनके बलिदान और त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहीद जवानों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी, छात्रसंघ सचिव ललित कुमार, प्रदेश सचिव एनएसयूआई पंकज कुमार, परिसर अध्यक्ष एनएसयूआई राहुल बाराकोटी, कैलाश गोस्वामी, नीरज जोशी, मयंक धौनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on whatsapp