logo

इंद्र सिंह फर्स्वाण के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर कठपुडियाछीना में हुआ भव्य स्वागत।

खबर शेयर करें -

भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा इंद्र सिंह फर्स्वाण के जिलाध्यक्ष बनने पर कठपुडीयाछीना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा व पंचायत चुनावों में जुटने को कहा।

कठपुड़िया छीना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था। इंद्र सिंह फर्स्वाण के जिलाध्यक्ष बनने पर पहली बार वहा पहुंचने पर स्वागत कार्यक्रम किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष फर्स्वाण ने कहा कि आगामी नगर पालिका व पंचायत चुनावों समेत लोकसभा चुनावों की तैयारी में सभी कार्यकर्ता अभी जूट जाए। साथ ही कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी है उसे पूरा करने पर वे खरा उतरेंगे। उन्होंने भाजपा के गठन से लेकर अब तक किए कार्य व विश्व में सबसे बढ़ी पार्टी बनने तक के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि भाजपा द्वारा हमेशा जनहित के मुददों को प्राथमिकता दी है। प्रदेश व केंद्र सरकार विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रविंद्र करायत वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत सिंह बिष्ट,हयात सिंह मेहता,जिला पंचायत सदस्य चंदन रावत,नवीन नमन,मोहन रावत,भूपाल रौतेला,महेश मिश्रा,हेमा रौतेला व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp