logo

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत NCC कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा के एनसीसी कैडेट्स ने मंगलवार को मंडलसेरा क्षेत्र में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वृहद जागरूकता रैली निकाली। एनसीसी निदेशालय एवं 81 यूके बटालियन एनसीसी बागेश्वर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल कमलदीप के दिशा-निर्देशन में आयोजित रैली का नेतृत्व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन मोहन धामी ने किया।
रैली के माध्यम से कैडेट्स ने लोगों को टीबी बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच और उपचार कराने का संदेश दिया। इस दौरान कैडेट्स ने पेंटिंग, भाषण, स्लोगन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी मुक्त भारत का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के जरिए बीमारी से बचाव, लक्षणों की पहचान और जागरूकता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. केएन कांडपाल ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा चलाया जा रहा ऐसा जागरूकता अभियान समाज तक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाता है। उन्होंने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर मुकुल भाकुनी, राजेंद्र बिष्ट, रचना मेहता, जानकी, भवानी जोशी, किशन नेगी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। रैली में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों से टीबी मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग की अपील की।

Share on whatsapp