logo

मेरा सपना-मेरा लक्ष्य कार्यक्रम में छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अभिनव पहल के तहत, जिला कार्यालय सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत ‘मेरा सपना-मेरा लक्ष्य (म्यर स्वैण- म्यर लक्ष्य)’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज धैना की 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न महिला अधिकारियों ने छात्राओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण छात्राओं का विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण रहा, जिससे उन्हें वहाँ की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला और वे सरकारी कामकाज से रूबरू हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण एवं पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि इस कार्यक्रम से बेटियों को भविष्य के लिए नए विचार मिलेंगे, जो उनके आगे के जीवन में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल, शिक्षा, चित्रकला सहित अनेक क्षेत्रों में करियर के भरपूर अवसर उपलब्ध हैं। आवश्यकता केवल उस क्षेत्र को गहराई से समझने की है। उन्होंने देखा-देखी न करके, बल्कि अपने रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने समय प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को एक अच्छा इंसान बनने, अपने व्यक्तित्व का विकास करने और हमेशा सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रहरियों के साथ झिरौली पुलिस ने की गोष्ठी, नशे के कारोबार पर नजर रखने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने भी छात्राओं को संबोधित किया और उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी शीमा भेतवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजुलता यादव, खेल अधिकारी गुंजन बाला, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ निष्ठा शर्मा कोहली सहित कई अन्य महिला अधिकारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share on whatsapp