logo

कांग्रेस के युवा नेता प्रमोद कुमार के साथ 30 से अधिक युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

खबर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार अपने कुनबे को बढ़ाने का काम कर रही है। बागेश्वर विधानसभा में भाजपा नेता गौरव कुमार दास के नेतृत्व में भाजपा पार्टी कार्यालय में 30 से अधिक युवाओं ने प्रमोद कुमार के साथ कांग्रेस व अन्य संगठन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी युवाओं को लोकसभा संयोजक शिव सिंह बिष्ट, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण ने उनका अबकी बार 400 बार नारे के साथ पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय परिहार और घनश्याम जोशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद सिंह टांगणिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल शाह,बागेश्वर ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी,कपकोट ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू,जिला उपाध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया,जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद,जिला मीडिया प्रकाश लाल शाह,जिला मंत्री रवि करायत,दीपा आर्या, सुनीता टम्टा, राजेश रौतेला, मनीष पांडे और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp