logo

नगर व्यापार संघ बागेश्वर की हुई मासिक बैठक, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लिया गया निर्णय

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में नगर व्यापार संघ की मासिक बैठक हुई, जिसमे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।

बागेश्वर नगर क्षेत्र के अंदर सभी कभाड़ के व्यापार करने वाले व्यापारियों का भी व्यापार संघ में रजिस्ट्रेशन किया जायेगा व साथ में सभी कर्मचारियों का भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाएगा।

2= नगर व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा भविष्य में भी लगातार सांस्कृतिक महोत्सव किए जाने है जिसके जिले अगली बैठक में नगर सांस्कृतिक परिषद का गठन किया जाएगा।

3= नगर के व्यापारियों का नगरपालिका द्वारा लगातार उत्तपीड़ण किया जा रहा है जिसके लिए पहले एक बार नगरपालिका प्रशासन व जिला प्रशासन से वार्ता की जाएगी उसके बाद उग्र जन आंदोलन की तैयारी की जायेगी।

कवि जोशी अध्यक्ष नगर व्यापार संघ बागेश्वर ने कहा कि नगर व्यापार संघ की पूरी कमेटी व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा अनके साथ कंधे से कंधे मिला कर खड़ी है। नगर व्यापार संघ भविष्य में भी लगातार संस्कृतिक कार्यक्रम बड़े मच में करवाने का मन बना रही है जिसमे बागेश्वर के उभरते कलाकारों को एक बड़ा मच देने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे नए कलाकारों को उभरने का मौका मिले।

बैठक में पुष्कर किरमोलिया सचिव,राहुल साह सह सचिव,अनिल कार्की जिला महामंत्री, पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी,नवीन साह प्रदेश कार्यकारी सदस्य,किशन राम,शोबन राम,जगदीश सिंह, किरन पांडे,भावना रावत,कुंती देवी,भगवान सिंह,शंकर नाथ सागर,धन सिंह ,जय किशन सागर,महिपाल सिंह,भूपेंद्र बब्लू जोशी, रोहित कुमार पंत, तारा दत्त तिवारी,महेंद्र अग्रवाल,उदित रस्तोगी,दीपक रावल,नेहा रावल,अमित रस्तोगी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp