logo

विधायक गड़िया ने PMGSY के अन्तर्गत में कटी नाप भूमि के 114 लाभार्थियों को ₹50 लाख 39 हजार की धनराशि के चैकों का किया वितरण

खबर शेयर करें -

तहसील सभागार कपकोट में स्थानीय जनता को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़क निर्माण में कटी नाप भूमि के 114 लाभार्थियों को ₹50 लाख 39 हजार की धनराशि के चैकों का वितरण किया।

इस दौरान नाप भूमि के मुआवज़ें के अंतर्गत

1. बैडा-मझेड़ा-जारती मोटर मार्ग निर्माण में कटी नाप भूमि के 48 लाभार्थियों को ₹20 लाख 22 हजार की धनराशि के चेक प्रदान किए।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 962 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार सीज

2. महरुडी मोटर मार्ग निर्माण में कटी नाप भूमि के 6 लाभार्थियों को ₹2 लाख 96 हजार की धनराशि के चेक प्रदान किए।

3. रिखाडी-वाछम मोटर मार्ग निर्माण में कटी नाप भूमि के 35 लाभार्थियों को ₹17 लाख 52 हजार की धनराशि के चेक प्रदान किए।

4. रिखाडी-वाछम मोटर मार्ग पार्ट- 4 निर्माण में कटी नाप भूमि के 1 लाभार्थी को ₹50 हजार की धनराशि के चेक प्रदान किए।

5. बघर मोटर मार्ग निर्माण में कटी नाप भूमि के 15 लाभार्थियों को ₹5 लाख 42 हजार की धनराशि के चेक प्रदान किए।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाएं सम्मानित

6. शामा-नौकोडी मोटर मार्ग, कन्यालीकोट जगथाना मोटर मार्ग, मुनार बैंड से सूपी मोटर मार्ग, लीली मोटर मार्ग निर्माण में कटी नाप भूमि के 9 लाभार्थियों को ₹3 लाख 45 हजार की धनराशि के चेक प्रदान किए।

वहीं कपकोट विधायक ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में हमारे द्वारा कपकोट विधानसभा के प्रत्येक नागरिक को चिकित्सा संबंधित हर प्रकार की सुविधाएँ कपकोट में मुहैया कराने का संकल्प लिया गया है जिसके लिए हम निरंतर प्रयासरत है और हम उस लक्ष्य की प्राप्ति में सफल भी हो रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचीं रेस्क्यू टीमें, लापता पर्यटक का नहीं लगा सुराग

चेक वितरण कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कपकोट अनुराग, सुरेश कांडपाल, मण्डल अध्यक्ष भुवन गढ़िया, चंपा देवी, तहसीलदार नितीशा सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

भंडारी गोलू मंदिर में परंपरागत पशुबलि की अनुमति की मांग, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था बनाने और वैध पशुबधशाला निर्माण की उठाई मांग

भंडारी गोलू मंदिर में परंपरागत पशुबलि की अनुमति की मांग, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था बनाने और वैध पशुबधशाला निर्माण की उठाई मांग

Share on whatsapp