logo

मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी..

खबर शेयर करें -

मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के सभी जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं तथा ओलावृष्टि की संभावना है। जिसको लेकर इन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही इस दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य में पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक रुक कर बारिश और ओलावृष्टि का प्रकोप जारी है। बेमौसम बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है, वही किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp