logo

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हो गए  हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई को  देहरादून, टिहरी गढ़वाल,पौड़ी और नैनीताल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली ,उधम सिंह नगर, चम्पावत के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी है। राज्य में आगामी 25 जुलाई तक के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp