logo

बुद्ध पूर्णिमा पर बागेश्वर में श्रद्धा, करुणा और सेवा का संदेश, जरूरतमंदों के बीच बांटी गई राहत सामग्री

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व इस वर्ष श्रद्धा, सादगी और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। नगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के जीवन, उनके आदर्शों और उपदेशों को याद करते हुए शांति, करुणा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद वक्ताओं ने बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में अहिंसा, सत्य, करुणा और मध्यम मार्ग का जो संदेश दिया, वह आज के दौर में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज में बढ़ती असहिष्णुता और तनाव के बीच बुद्ध के विचार मानवता को सही दिशा दिखा सकते हैं। उन्होंने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद और असहाय लोगों को खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शांति, प्रेम व करुणा का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने की बात कही। इस मौके पर किशन सिंह मालडा, रमेश पर्वतीय, संजय कुमार टम्टा, घनश्याम पाठक, संजय कुमार, गोविंद मर्तोलिया, हरीश कालाकोटी,भरत साह, धीरज नगकोटी, किरन राम, गोकुल चंद, सुनील कांडपाल, विमला देवी, कुंदन लाल, गोपाल राम, हरीश राम, हेमलता, अर्जुन देव, रेखा सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  19 दिन बाद भी नहीं बन पाया वैकल्पिक मार्ग, ग्रामीणों में भारी नाराजगी,भैंसखाल में कल्मट टूटने से सीमांत क्षेत्र का संपर्क बाधित, खाद्यान्न और गैस संकट गहराया
Ad
Share on whatsapp