logo

संघ के शताब्दी वर्ष पर बागेश्वर में प्रमुख जन गोष्ठी, राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर मंथन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला बागेश्वर द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक गरिमामय प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के शिक्षा, सामाजिक, प्रशासनिक, आर्थिक, कला, खेल, मीडिया, कृषि, न्यायिक एवं चिकित्सा क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सार्थक बनाया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता संघ के सह प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राजेश जोशी ने स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण में हमारी भूमिका विषय पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों का विश्लेषण करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला तथा संगठित, जागरूक और मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों के साथ विषय पर सकारात्मक संवाद और विचार-विमर्श भी हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास, स्वावलंबन, संस्कारयुक्त शिक्षा और सामाजिक समरसता को अत्यंत आवश्यक बताया। गोष्ठी की अध्यक्षता संघ के जिला संघ चालक रणजीत सिंह भंडारी ने की। कार्यक्रम में यह भावना प्रमुख रूप से उभरकर सामने आई कि समाज के सभी वर्गों के समन्वित प्रयासों से ही एक सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे संवादों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अल्मोड़ा विभाग के विभाग प्रचारक कमल,जिला प्रचारक तिभुवन,रमेश असवाल,पंकज दुबे, डॉ कमल किशोर, दिलीप खेतवाल,मनोज जोशी,कैप्टन नारायण सिंह,पंकज कांडपाल, आशीष धपोला आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरेला लोकपर्व पर जौलकांडे में हुआ वृहद वृक्षारोपण, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Ad
Share on whatsapp