logo

बागेश्वर में तेंदूए ने पालतू कुत्ते का किया शिकार, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

खबर शेयर करें -

बागेश्वर नगर से सटे हुए इलाको कठायतबाड़ा, मजियाखेत, मेहनरबूंगा, नदीगांव, सेज में तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। शाम होते ही तेंदुआ घरों के आसपास मंडराने लगता है। कई कुत्तों को भी उसने निवाला बना दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पजड़ा लगाने की गुहार लगाई है। 

बता दे की कल देर रात कठायतबाड़ा में तेंदुए ने एक पालतू जानवर पर घर पर ही हमला कर उसे अपना शिकार बना दिया है हमले का वीडियो घर लगे सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गया। बागेश्वर नगर क्षेत्र में इन दिनों लगातार तेंदुए का आतंक बना हुआ है कुछ दिन पहले ही नदीगाव में भी तेंदुए ने कई जानवरो को अपना शिकार बना दिया था। जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाया था। वही नगर क्षेत्र के मंडलसेरा, मजियाखेत आदि क्षेत्रों में भी लगातार तेंदुए के हमले की सूचनाएं आ रही है। स्थानीय लोगो ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने को मांग को है। बता दे की शाम होते ही नगर क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। अंधेरा होने के बाद बाजार से आने-जाने वाले भी भयभीत हो रहे हैं। वही वन विभाग के रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया की नगर क्षेत्र में तेंदुए के हमले को सूचना मिल गई थी जिसको लेकर विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान चलाए हुए है। जल्द ही तेंदुए को पकड़कर लोगों को उसके भय से मुक्ति दिलाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp