logo

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ में भाषा उत्सव का आयोजन किया गया

खबर शेयर करें -

गरुड़। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ में भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 150 छात्र-छात्राओं ने विविध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि बीईओ कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनकी भाषाई दक्षता को निखारने में सहायक होते हैं। विशिष्ट अतिथि वन क्षेत्राधिकारी एमएस गुसाई व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन पांडेय, संस्थापक सचिव नंदा बल्लभ भट्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के बल पर वे जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा जोशी ने कहा कि भाषा केवल संप्रेषण का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान की धरोहर भी है। इस मौके पर आयोजित अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान कंट्रीवाइड स्कूल बागेश्वर, द्वितीय स्थान कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़, तृतीय स्थान कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल सोमेश्वर ने प्राप्त किया। संचालन आरके खोलिया ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य भुवन मेलकानी, अकादमिक हेड ओपी फुलारा, अकादमिक कोऑर्डिनेटर मुकुल कुटोलिया, शालिनी, दीपक पांडेय, किशन कुटोलिया, नम्रता मेहरा, ममता आर्या, सोनिया फर्सवाण, रोहित कुमार, ज्योति, आरती, ममता रावत, प्रियंका बिष्ट, दीपांशु अधिकारी आदि मौजूद थे।

Share on whatsapp