logo

भारतीय रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में काव्यांश ने पाया पहला स्थान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: भारतीय रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा ने पर्यावरण दिवस पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के छात्र ने प्रथम तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता पर अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


भारतीय रेडक्रास सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडे ने बताया कि बीते दिन पर्यावरण दिवस पर राज्य शाखा उत्तराखंड ने क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के काव्यांश जोशी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है। जबकि कंट्रीवाइड कांडा के छात्र रविंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जिले के विद्यार्थियों की कामयाबी पर मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सौन, कंट्रीवाइड के प्रबंधक मोहन चंद्र पांडे, जगदीश पांडे, शंकर पांडे, एनबी भट्ट, मोहिनी पांडे आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp