logo

कपकोट विधायक सुरेश गड़िया और स्थानीय महिला पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

*👉 महिला के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी एवं भ्रामक प्रचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।*

*👉 सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिला की छवि धूमिल करने वाले अभियुक्त पर बागेश्वर पुलिस का शिकंजा।*

*👉 महिला अपराधों के प्रति बागेश्वर पुलिस की जीरो टॉलरेंस निती जारी।*

दिनांक 30/07/2026 को पीड़िता द्वारा थाना हाजा पर एक प्रार्थना पत्र बावत *अभियुक्त जगदीश गोस्वामी* द्वारा पीड़िता को बदनाम करने की नीयत से चरित्र पर लांछन लगाते हुए सोशल मीडिया साइड पर वीडियो अपलोड करने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर *FIR N0 – 44/26 U/S 79 BNS* तथा दिनांक 02/08/2026 को वादी धर्मेन्द्र सिंह दानू पुत्र दिवान सिंह द्वारा एक प्रार्थना पत्र बावत अभियुक्त जगदीश गोस्वामी उपरोक्त द्वारा मा0 विधायक जी को बदनाम करने व उनकी छवि को धुमिल करने की नियत से सोशल मीडिया में गाली गलौच कर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने सम्बन्धित दाखिल की जिस पर थाना हाजा पर *FIR N0 – 47/26 U/S 352/353/356 BNS व 66 IT Act.* पंजीकृत किया गया। *पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा द्वारा महिला से सम्बंधित प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए सम्बन्धित को अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश* दिये गये। दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु *टीमों का गठन किया गया* एंव अभियुक्त दिनांक 30/07/2026 से लगातार फरार चल रहा था जिसके घर में तथा सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गयी घर पर ना मिलने पर *अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से आरोपी के विरूद्ध गैर जमानतीय वारण्ट के अतिरिक्त धारा 84 बीएनएसएस का भी नोटिस प्राप्त कर आरोपी के निवास स्थान पर नियमानुसार मुनादी* करायी गयी । गठित टीमों द्वारा *थाना कपकोट में पंजीकृत FIR N0 – 44/26 U/S 79 BNS व FIR N0 – 47/26 U/S 352/353/356 BNS , 66 IT ACT* में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा लगातार *मुखबिर की सूचना व आरोपी के मोबाइल नम्बर की लोकेशन के आधार पर रानीखेत, रामनगर ,बिजनौर, हरिद्वार, सहारनपुर एव देहरादून इत्यादि क्षेत्रो* में पीछा करते हुए आरोपी के सम्भावित ठहरने के स्थानो पर दबिश दी गयी । जिसके चलते पुलिस व एसओजी टीम द्वारा *आरोपी को दिनांक 04.08.2026 की सांय थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत पिंगलौ बैण्ड कन्धार तिराहा यात्री विश्राम गृह के सामने से गिरफ्तार* किया गया है। जिससे घटना के सम्बंध मे गहनता से पूछताछ कर उसके उद्देश्य इत्यादि के सम्बंध में जानकारी कर आरोपी को समय से माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पशुपालन विभाग में आई भर्ती

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—-*
जग्गा गोस्वामी थाना व जनपद बागेश्वर उम्र-34 वर्ष

1-निरीक्षक सलाउद्दीन प्रभारी एस0ओ0जी0 जनपद बागेश्वर,
2-उपनिरीक्षक गोल्ड़ी घुघत्याल, थाना कपकोट,
3-मु0आ0नवीन कुमार थाना कपकोट,
4-कान्स0 संतोष कुमार एस0ओ0जी0,
5-कान्स0भुवन बोरा एस0ओ0जी0

Share on whatsapp