logo

जोशी ऑटोमोबाइल्स ने पूरे किए 25 वर्ष, बजाज की नई NS 160 बाइक की भव्य लॉन्चिंग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर नगर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान जोशी ऑटोमोबाइल्स के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बजाज की नई NS One Sixty (NS 160) बाइक की विधिवत लॉन्चिंग भी की गई, जिसे लेकर ग्राहकों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष सूरज जोशी, रेडक्रॉस चेयरमैन इन्द्र सिंह फर्स्वाण, विनोद तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक व्यापारी, गणमान्य नागरिक और ग्राहक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  असहाय बेटियों और बुजुर्गों संग बांटी रक्षाबंधन की खुशियां

कार्यक्रम का संचालन जोशी ऑटोमोबाइल्स के संचालक केशवानंद जोशी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रतिष्ठान के 25 वर्षों के सफर को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ यह व्यवसाय आज ग्राहकों के विश्वास, गुणवत्ता पूर्ण सेवा और उनके दोनों पुत्रों की मेहनत व लगन से एक सशक्त और प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में स्थापित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश में टूटा बुजुर्ग का आशियाना, अपनों ने नहीं संभाला, रेडक्रॉस ने बढ़ाया मदद का हाथ

मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने जोशी ऑटोमोबाइल्स को रजत जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान न केवल व्यवसाय का केंद्र है, बल्कि भरोसे और सेवा का भी प्रतीक बन चुका है। अतिथियों ने नई बजाज NS 160 बाइक की लॉन्चिंग पर भी शुभकामनाएं दीं और इसे युवाओं के लिए एक आकर्षक विकल्प बताया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर रजत जयंती का उत्सव मनाया गया तथा उपस्थित अतिथियों और ग्राहकों ने प्रतिष्ठान की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में जलप्रलय के बाद कपकोट प्रशासन अलर्ट, नेपाल में मौजूद कमलेश के सुरक्षित होने की पुष्टि
Ad Ad
Share on whatsapp