logo

जल संस्थान पीटीसी कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच जुटी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले के काफलीगैर के कभड़ा निवासी जल संस्थान के पीटीसी कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। खून से लथपथ शव बैषाणी गधेरे में मिला। सूचना के बाद सीओ समेत झिरौली पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक दो दिन से लापता चल रहा था। परिजन उनकी खोजबीन में लगे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील के कभड़ा गांव निवासी जल संस्थान के पीटीसी कर्मी नंदन सिंह मेहता का खून से तथपथ शव उन्हें बैषाणी गधेरे से बुधवार की देर शाम बरामद हुआ। घटना की जानकारी उन्हें ग्राम प्रहरी ने दी। वह दो दिन से लापता चल रथा था। परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। किसी भी परिजन ने इस मामले में कोई तहरीर अभी नहीं सौंपी है, अलबत्ता पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp