logo

जगदीप धनखड़ होंगे भारत के अगले उपराष्ट्रपति।

खबर शेयर करें -

एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हरा दिया है। 725 सांसदों ने चुनाव में मतदान किया। टीएमसी के 34 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। सपा के दो, बीएसपी के एक सांसद ने भी वोट नहीं डाला। धनखड़ को 528 वोट मिले, जबकि अल्वा को 182 वोट हासिल हुए। 15 मत अमान्य घोषित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सुदूरवर्ती गांव जांठा पहुंची पुलिस, ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक

लोकसभा महासचिव उत्पल के सिंह ने चुनाव नतीजों का एलान किया। उन्होंने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने कुल 725 मतों में से 528 मतों के साथ 346 मतों से जीत हासिल की। विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले, जबकि 15 मत अवैध करार दिए गए। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि ‘राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों और लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों वाले 780 मतदाताओं में से 725 मतदाताओं ने अपने मत डाले। कुल 92.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

Share on whatsapp