logo

अंतर महाविद्यालयी पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, 22 कॉलेजों के 145 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुल सचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट ने अंतर महाविद्यालयी पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली और एसएसजे विश्वविद्यालय बागेश्वर के निदेशक डॉ. कमल किशोर भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कुल 22 महाविद्यालयों के 145 खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। 10 हजार मीटर दौड़ में पवन सिंह ने शानदार बढ़त बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया। दीपक सिंह दूसरे और सौरभ कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 800 मीटर दौड़ में ललित सिंह ने बाजी मारी, संतोष द्वितीय और रोहित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा विभाग के तत्वावधान में किया गया। आयोजकों ने बताया कि अगले चरण में अन्य ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स भी आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों के उत्साह से मैदान में रोमांच भरा रहा। वही इस अवसर पर कुल सचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर देती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कहा कि यहाँ से चयनित खिलाड़ी नॉर्थ जोन और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश और विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएँगे। इस अवसर पर छात्र अधिष्टाता कल्याण डॉ पुष्पा, कुलानुशासक डॉ हेमलता, कला संकाय अध्यक्ष डॉ नरेश ग्वाल, रुचि शाह, डॉ राहुल चंद्रा, डॉ विजय डालाकोटी, डॉ गौरख कुमार, डॉ मुकेश लाल, लक्ष्मण सिंह देव, राज कमल किशोर, डॉ कौशल किशोर, मुकेश पाण्डे, डॉ रितेश प्रसाद टम्टा, पवन नगरकोटी,डॉ हरीश सिंह, डॉ मनोज टम्टा,योगेश भट्ट, डॉ. पी.डी. पन्त, डॉ कैलाश टम्टा, कमल अधिकारी, अमित जोशी प्रो. बी. सी. तिवारी, मिस अंकिता भट्ट, डॉ विपिन, दिनेशचंद्र जोशी, गोविंद सिंह, महेश सिंह बंगारी, डॉ विजय आर्या, योगेन्द्र सिंह, धर्मेद्र बोरा, नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी ने सरयू पुल से नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास,स्कूटी सवार अशोक कुमार की सतर्कता से बची किशोरी की जान
Ad
Share on whatsapp