logo

हरेला पर्व पर डीआईईटी बागेश्वर में वृक्षारोपण के साथ नवाचारी गतिविधियों की धूम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। हरेला पर्व के पावन अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), बागेश्वर में पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण एवं नवाचारी गतिविधियों का आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य चक्षुषपति अवस्थी के मार्गदर्शन तथा कार्यानुभव विभाग के प्रवक्ता डॉ. हरिश्चन्द्र जोशी एवं रुचि पाठक के निर्देशन और संयोजन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी, गरुड़ सुश्री कमलेश्वरी मेहता ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
प्राचार्य चक्षुषपति अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की प्रकृति-पूजक संस्कृति का प्रतीक है। वृक्षारोपण के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि और प्राचार्य ने संस्थान परिसर में पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी प्राध्यापकों, स्टाफ सदस्यों और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत की गई नवाचारी गतिविधियां रहीं। प्रशिक्षुओं ने अनुपयोगी एवं बेकार सामग्री का पुनः उपयोग कर आकर्षक गमले तैयार किए और उनमें पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने “एक पेड़-सौ खुशियां”, “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” और “हरियाली है जीवन की खुशहाली” जैसे प्रेरक स्लोगन तैयार कर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में प्रस्तुत इन रचनात्मक गतिविधियों की मुख्य अतिथि और उपस्थित शिक्षकों ने मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण तथा लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण और संवर्धन के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य डॉ. राजीव जोशी, डॉ. सी.एम. जोशी, डॉ. के.पी. चंदोला, डॉ. पूजा लोहनी, डॉ. दीपा जोशी, डॉ. उर्मिला बिष्ट, डॉ. संदीप जोशी, डॉ. बी.डी. पांडे, भुवन भट्ट एवं सुश्री गोस्वामी सहित समस्त स्टाफ और डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ पुल पर 20 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद, चौंसली लिंक रोड पर गिरने की कगार पर बिजली का पोल बना खतरा
Ad
Share on whatsapp