logo

बुजुर्ग महिला के खेत मे बगैर अनुमति के हो रहा खड़िया खनन,महिला ने जिलाधिकारी ने लगाई न्याय की गुहार।

खबर शेयर करें -

बखेत गांव की एक बुजुर्ग महिला के खेतों से पट्टाधारक खड़िया खोद रहा है। जबकि पूर्व में खनन बंद था। बिना उसकी अनुमति के खनन किया जा रहा है। क्षेत्रीय पटवारी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। बुजुर्ग महिला ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

शनिवार को कांडा के बखेत गांव निवासी चंपा कांडपाल पत्नी स्व. देवकी नंदन कांडपाल ने ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनके खेतों में खड़िया खोदी जा रही है। जबकि पूर्व में खदान का काम बंद था। बिना अनुमति के जबरन खदान हो रहा है। जिसे रोकने के लिए वह पटवारी के पास भी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस भी उसे ही धमकाने घर आई। जिससे वह मानसिक तनाव में है। वह अकेली बुजुर्ग महिला है। उनके बच्चे नौकरी करने के लिए घर से बाहर है। उन्होंने पट्टाधारक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp