logo

अखिल भारतीय हिंदी ओलम्पियाड में नित्याश्री उपाध्याय ने राज्य में पाया दूसरा स्थान।

खबर शेयर करें -

सेंट जोसेफ बागेश्वर की कक्षा 2 की छात्रा नित्याश्री उपाध्याय ने अखिल भारतीय हिंदी ओलम्पियाड 2022 – 23 में 96.5324 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही जिले में भी छात्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर अध्यापिका सिस्टर फ्लोरिन और सिस्टर सोनिया सिंह ने नित्याश्री को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। वही स्कूल के प्रधानाचार्य विजय टैलीस ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी अध्यापक और अध्यापिका मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp