logo

बिहार में एक ही परिवार के 6 लोगो ने खाया जहर, 5 की हुई मौत।

खबर शेयर करें -

बिहार के नवादा से जहर खाने से पांच लोगों की मौत हो गई। एक ही परिवार के छह लोगों ने जहर खा लिया था। जहर खाने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक युवती गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। रिश्तेदार और स्थानीय लोग बता रहे हैं कि परिवार कर्ज में डूबा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि कर्ज वसूली की प्रताड़ना से तंग आकर पूरे परिवार ने ऐसा कदम उठाया है।

नवादा जिले के आदर्श सोसाइटी के पास जाकर किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार के 6 सदस्यों ने जहर खा लिया है। इससे 5 लोगों की मौत हो गई और एक का जिला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रजौली का रहना वाला केदारनाथ गुप्ता नवादा शहर के न्यू एरिया में किराए के मकान में रहता था और यहीं पर कारोबार करता था। उसने किसी से कर्ज लिया था, जिसको चुकाने का उस पर दबाव था। शायद इसी वजह से परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया। हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने किराए के मकान में जहर ना खाकर नवादा शहर से दूर आदर्श सिटी के पास मजार के पास जाकर जहर खाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp