logo

बागेश्वर में नवरात्र की धूम,दुर्गा पूजा देवी पूजा पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का तांता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में नवरात्र के अवसर पर ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में दुर्गा पूजा व देवी पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है बागेश्वर में आयोजित दुर्गा पूजा का आयोजन सन 1984 से लगातार यहां किया जा रहा है बदलते समय के साथ ये महोत्सव लगातार भव्य होता जा रहा है और पूरे प्रदेश में बेहद लोक प्रिय भी होता जा रहा है इस साल दुर्गा पूजा महोत्सव को 40 वा आयोजन है वहीं देवी पूजा का भी 25वाँ आयोजन हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्य और गिरधारी लाल साहू के बीच बयानबाजी पर गरजी एनएसयूआई, सरकार का पुतला फूंका

पूरे नवरात्र भर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में पूजा पंडालों को बड़ी ही भव्यता के साथ सजाया गया है और बड़ी संख्या में यहां श्रदालु माता के दर्शनों के लिए पंडाल में पहुंच रहे हैं और मां के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर रहे है।पूरी नवरात्र भर श्रद्धालुओं का यहां तांता लगा रहेगा इसके अलावा इस दौरान सरयू आरती,बेहद आकर्षण का केंद्र बनी है साथ ही साम होते ही पंडाल में सुंदर भजन कीर्तनों का आयोजन भी किया जा रहा है।पूरे नवरात्र भर महोत्सव के आयोजन के बाद दशमी को भव्य शोभा यात्रा के साथ सरयू नदी में स्थित ब्रह्म कपाल शीला के समीप माता की मूर्तियों का विशर्जन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के बीच बदियाकोट के मां भगवती मंदिर में लगी आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp