logo

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर बागेश्वर में सम्मान समारोह, समाज सेवा में अग्रणी योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसायटी के जिलाध्यक्ष और जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस के समर्पित स्वयंसेवियों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और बुजुर्गों को उनके विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें अंगदान,रक्तदान, आपदा पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने वाले एवं विविध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रेमा रावत को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम न केवल समाज सेवा के प्रति समर्पित लोगों के सम्मान का अवसर बना, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का माध्यम साबित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  जल संस्थान के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, एफआईआर को बताया झूठा

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अपने संबोधन में कहा कि बागेश्वर रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों की निस्वार्थ सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन से पोथिंग इंटर कॉलेज भवन ध्वस्त, विधायक ने किया निरीक्षण, जल्द नए भवन निर्माण का भरोसा

वहीं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि संस्था के स्वयंसेवी लगातार मानव पीड़ा को कम करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी यह सेवा कार्य इसी तरह जारी रहेगा। वही रेडक्रॉस सचिव आलोक पांडे ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर उन स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया है, जो पूरे वर्ष निस्वार्थ भाव से संस्था के लिए कार्य करते हैं। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों और दिव्यांगजनों को भी सम्मानित किया गया।प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी उत्कर्ष पाण्डे।

यह भी पढ़ें 👉  टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

इस अवसर पर रेड क्रॉस द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं उत्कर्ष, कीर्ति, हितांश, मेघा, दीपशिखा, श्वेता, शांतनु एवं सगुण को सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हरीश दफौटी, मोहिनी कोरंगा, रमेश पर्वतीय, संजय शाह, किशन सिंह मलडा, नीरज उपाध्याय, आलोक पाण्डेय एवं प्रेमा रावत को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल,जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष इंदर सिंह फर्स्वाण सहित अन्य संबंधित अधिकारी व रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp