logo

स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत कंधार में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : स्वस्थ नारी–सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए बागेश्वर जिले में चलाए जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त अभियान में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सामने आ रही है। स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आरोग्य केंद्र कंधार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

आपको बता दे कि अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित जांच और जीवनशैली में सुधार से कई बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। आरोग्य केंद्र बैजनाथ प्रभारी डॉ. हेमलता गोस्वामी ने बताया कि, स्वस्थ नारी ही सशक्त नारी है। जब महिलाएं जागरूक और स्वस्थ होंगी तभी परिवार और समाज मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि, शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और विशेषकर महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार की रीढ़ होता है, इसलिए उन्हें समय-समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिलना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता की मिसाल: पुलिस उपाधीक्षक अजय शाह व रेड क्रॉस सदस्य विजेंद्र पांडे ने किया रक्तदान

डॉ. कुलदीप ने बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, सामान्य रोगों की जांच समेत अन्य निःशुल्क परीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर मरीज इसी प्रकार की बीमारियों से पीड़ित पाए जाते हैं, जिनका समय रहते निदान और इलाज जरूरी है। शिविर में पहुंचे स्थानीय महेंद्र बिष्ट ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच कराने और आवश्यक दवाइयाँ प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क जांच और दवा वितरण से आमजन को बड़ी राहत मिलती है और ऐसे शिविर नियमित रूप से लगाए जाने चाहिए। इस दौरान विभिन्न विभागीय कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बाढ़ सुरक्षा कार्य और जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चीरा बगड़-कर्मी मार्ग पर घंटों चक्काजाम

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp