logo

शामा चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल उमा शंकर का हुआ निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट के शामा चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी उमाशंकर का निधन हो गया सरयू गोमती संगम पर बने श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन पर एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे समेत पुलिस स्टाफ ने शोक जताया है।

मूल रूप से अड़ोली, कोतवाली बागेश्वर, ज़िला बागेश्वर निवासी उमाशंकर वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे और वर्ष 2023 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए थे। शनिवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया। पार्थिव उनके आवास ग्राम- अड़ोली लाया गया। जिसके बाद सरयू घाट में सैन्य सम्मान के साथ सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp