logo

लेटी गांव में दिनदहाड़े गुलदार का शावक पहुंचा, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले के लेटी गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े गुलदार का एक शावक रिहायशी इलाके में पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम लेटी निवासी पूरन सिंह पुत्र गोपाल सिंह के घर के पास करीब तीन माह का गुलदार का शावक दिखाई दिया। अचानक शावक के नजर आने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची और पूरी सतर्कता के साथ शावक को सुरक्षित तरीके से कब्जे में ले लिया।
रेस्क्यू अभियान में वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे, वन दरोगा तारा सिंह फर्स्वाण, बीट अधिकारी विशन सिंह नेगी सहित चंदन राम, हेम पाठक, भारत सिंह डांगी और विनोद भट्ट शामिल रहे।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल से सटे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Share on whatsapp