logo

गुलदार ने तीन बकरियों को बनाया निवाला

खबर शेयर करें -

गुलदार का हमला

बागेश्वर : विकासखंड कपकोट के ग्राम सभा नामती चेटाबगड़ के अंतर्गत भदीना गांव में रविवार शाम को गुलदार ने एक ग्रामीण की तीन बकरियों को मार डाला। गांव में गुलदार की आमद से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की हैं। भदीना गांव निवासी बुजुर्ग मोहन चंद्र पाठक रोज की तरह अपनी बकरियों को घर के समीप जंगल में चराने ले गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर तीन बकरियों को अपना शिकार बना लिया। अन्य बकरियों के भागने पर मोहन चंद्र को गुलदार के हमले का आभास हुआ। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, जिस पर वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
गुलदार की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से उचित मुआवजा देने के साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि पलायन के चलते अब जंगली जानवर घरों तक पहुंचने लगे हैं। जो फसलों को भी क्षतिग्रस्त करने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलन तेज,भूतपूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन
Ad
Share on whatsapp