logo

गुलदार ने छात्र को बनाया निवाला, देर रात मिला क्षत विक्षत शव

खबर शेयर करें -

हिंसक जानवर गुलदार के हमले में एक किशोर की मौत हो गई। देवप्रयाग में गुलदार ने इंटरमीडिएट के छात्र को निवाला बना लिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्य और गिरधारी लाल साहू के बीच बयानबाजी पर गरजी एनएसयूआई, सरकार का पुतला फूंका

देवप्रयाग निवासी बलवंत सिंह चौहान का बेटा अनुराग गुरुवार की रात देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। जब वह करीब सात बजे खेलकर लौट रहा था, तो अचानक घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोग कई घंटों तक खोजबीन की। देर रात वन विभाग और पुलिस की टीम को किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। वहीं देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि गुलदार को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पिंजरे में कैद कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाअष्टमी पर दीपोत्सव से जगमगाई बाबा बागनाथ की नगरी, मां सरयू की भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp