logo

यहा गौशाले में गुलदार ने तीन शावको को दिया जन्म, देखिए वीडियो।

खबर शेयर करें -

गुलदार के दहशत से परेशान ग्रामीणों की चिंता शावकों को देख और बढ़ गई है।

बागेश्वर के गरुड़ ब्लाक के सिरकोट गांव में मादा गुलदार ने तीन शावकों को दिया जन्म।


गरुड़ के सिरकोट गांव में मादा गुलदार ने तीन शावकों को जन्म दिया है। गुलदार ने गांव के ही एक ऐसे मकान में शावकों को जन्म दिया है मकान कुछ सालो से खाली था। मकान में इंसानी चहलकदमी नहीं होने के कारण गुलदार ने गौशाले को सुरक्षित स्थान बना लिया। इधर ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की चहलदकमी के कारण गांव में दहशत बनीं हुई थी। इस बीच मादा गुलदार के तीन शावकों को जन्म देने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि गुलदार अब कुछ महीनों तक गांव में ही रहेगी। इधर वन विभाग ने बताया कि मादा गुलदार तीन में से दो शावकों को उठाकर अपने साथ ले गई है जबकि एक शावक अभी भी पुराने घर में बरकरार है। घर के आस पास सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वह गुलदार के षावकों के साथ छेड़ छाड़ न करें अन्यथा मादा गुलदार हिंसक हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp