बागेश्वर। तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित 39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में बागेश्वर के योगेश सिंह, आकृति रावत एवं साक्षी रौतैला ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं देवांश तिवारी एवं मानवेंद्र बिष्ट ने रजत पदक, जबकि हर्षित मेहता एवं याशिका कोरंगा ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।
टीम के सफल प्रदर्शन में टीम कोच गोकुल खेतवाल की अहम भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन एवं निरंतर अभ्यास के चलते खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिला ताइक्वांडो खेल संघ, बागेश्वर ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। संघ ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की निरंतर मेहनत व समर्पण के कारण बागेश्वर के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय मंच पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर द्रोणाचार्य अवार्डी कमलेश तिवारी, संघ के सचिव दरवान सिंह परिहार, विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गडिया, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, राज्य मंत्री श्री शिव सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री श्री भूपेश उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी गुंजन बाला, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार सहित कुंदन कालाकोटी, संजय वर्मा, महिपाल गरिया, सुंदर नेगी, दीपक जोशी, अनिल कार्की, किरण नेगी, गजेंद्र, महेंद्र परिहार, जगदीश जोशी, ललित नेगी, आशीष धपोला, मनीष गडिया, विवेक नेगी, हेमंत गरिया, बालम सिंह, प्रदीप मेहता एवं अंजलि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। जिला ताइक्वांडो खेल संघ, बागेश्वर द्वारा शीघ्र ही सभी राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।








