बागेश्वर: महर्षि मार्कंडेय सनातन समिति के तत्वावधान में ब्लॉक सभागार बागेश्वर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना बताया गया।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता डॉ. पंकज दुबे ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति की महत्ता, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों की स्थापना और सामाजिक एकता को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत बल्लभ पांडे ने की। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र और समाज सेवा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। वहीं पुष्कर गिरी महाराज के प्रेरणादायी उद्बोधन ने सभा को विशेष ऊर्जा प्रदान की। वही इस दौरान समाज में बेहतर कार्य करने पर डॉ हरीश दफौटी,नीरज पांडे,गणेश पांडे,बसंत बल्लभ पांडे,हयात सिंह खेतवाल, जयंत सिंह भाकुनी, राजेश रौतेला सहित 13 लोगों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, सांस्कृतिक जागरूकता और आपसी सहयोग की भावना को सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में संरक्षक शेर सिंह मलड़ा, संयोजक इंद्र सिंह फर्स्वाण, आशीष धपोला, सौरभ जोशी, दीपक खेतवाल, कमल बनकोटी, कोषाध्यक्ष मनमोहन भाकुनी, पार्वती दास, विवेक तिवारी, भास्कर दास, रमेश टाकुली, रमेश पाठक, डॉ. सागर, रमेश असवाल, तारा शंकर पाठक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








