logo

बिजली विभाग में सरकारी विभागों का है 70 लाख से अधिक का बिल बकाया,शिक्षा विभाग व नगरपालिका है सबसे बड़े बकायेदार

खबर शेयर करें -

ऊर्जा निगम बकायेदारों के खिलाफ सक्रिय हो चुका है।विभाग ने बड़े बकायेदारों को नोटिस भी भेज दिए है। जिसमें सरकारी विभाग भी शामिल हैं। विद्यालयों का भी भारी भरकम बिजली बिल बकाया चल रहे हैं। ऐसे में स्कूलों के भी कनेक्शन कटने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा ऊर्जा निगम लघु, मझौले उद्योग संचालित करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने जा रहा है। कोरोनाकाल से लेकर अब तक बिजली के बिल जमा नहीं करने वालों को नोटिस भेजे गए हैं। अलबत्ता करोड़ों का बकाया वसूलने के लिए निगम ने कमर कस ली है।

जिले में 71347 बिजली के उपभोक्ता हैं। जिसमें 66665 घरेलू और 4277 व्यावसायिक उपभोक्ता शामिल हैं। विभाग का सरकारी विभागों पर लाखों की बकायेदारी है। इसके लिए विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। वसूली के लिए मार्च पहले सप्ताह में विभाग सघन अभियान को टीम बना दी है। निजी संस्थानों से वसूली के लिए अवर अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र सौंप दिए हैं। विभाग द्वारा लगातार बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है इसके बाद भी कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। ऐसे उपभोक्ताओं पर अब विभाग सख्त रुख अपना रहा है। इस महीने के अंतिम दिन तक यदि बिलों का भुगतान उपभोक्ताओं ने नहीं किया तो ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। मार्च में सभी बिलों का शत-प्रतिशत भुगतान का लक्ष्य रखा गया है।
सरकारी विभागों में शिक्षा विभाग का 39.50 लाख, स्वास्थ्य विभाग का 5.80 लाख, नगर पालिका 21.32 लाख, पुलिस 1.15 लाख, लोनिवि 2.26 लाख और कई स्कूलों के भी बिजली बिल बकाया हैं। विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र भी बने हैं। यदि समय पर बिल जमा नहीं हुआ तो यहां के कनेक्शन भी कट जाएंगे। इसका असर बोर्ड परीक्षा पर भी पड़ेगा। वही विधुत विभाग के ईई विवेक कांडपाल ने बताया कि जिले में बिजली के बिलों की वसूली के लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। इसके लिए अवर अभियंताओं ने टीम गठित कर ली है। साथ ही सरकारी विभागों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp