logo

बिलौना और बागनाथ मंदिर में गणेश चतुर्थी की धूम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,
बागेश्वर नगर और आसपास के क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बिलौना में ठोल-नगाड़ों की गूंज के साथ पर्व का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवती मंदिर से कलश यात्रा निकाली, जो समड़ मंदिर होते हुए सरयू नदी के तट पर पहुंची। यहां जल भरने के बाद श्रद्धालु वापस मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। पूजा-पाठ भूपेंद्र कांडपाल ने कराया। मुख्य यजमान रैवीन ऐठानी रहे। इस दौरान विक्की सुयाल, दीवान सिंह, हरीश सुयाल, कैलाश गढ़िया, चंदन सिंह, तेज सिंह, गोपाल बोरा और लक्ष्मण घनैला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं बागनाथ मंदिर में स्वर्णकार समिति की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल व पूर्व अध्यक्ष गीता रावल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान अमित रस्तोगी बने। इस मौके पर राजेश कांडपाल, हरीश गोस्वामी, पारस वर्मा और मनोज वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। गणेश चतुर्थी को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर ने किया कोतवाली बैजनाथ का अर्धवार्षिक निरीक्षण

गरुड़ में निकाली भव्य कलश यात्रा

गरुड़। मंगलमूर्ती संगठन और सामाजिक, धार्मिक संगठनो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और भक्तों ने गरुड़ में गणपती बब्पा मोरिया के जयघोष के साथ शोभा यात्रा निकाली। राम मंदिर गरुड़ में गणपति की भव्य रूपसे स्थापना की गई। इसअवसर शिवसिंह बिष्ट दर्जामंत्री, भावना वर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत, मंगल मूर्ती संगठन के विपिन चन्द्र तिवारी, कैलाश जोशी, किशन बोरा ब्लॉक प्रमुख, देवकी नंदन जोशी, दयालगिरी गोस्वामी, केलाश खोलिया, एडवोकेट डीके जोशी, घनश्याम जोशी, महेश ठाकुर व्यापार संघ अध्यक्ष, बलवंत नेगी जिला पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp