logo

ड्यूटी के साथ निभाया फर्ज,रक्तदान कर बचाई बुजुर्ग की जान

खबर शेयर करें -

बीमार बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज हेतु “O पॉजिटिव” रक्त की आवश्यकता होने पर पुलिसकर्मी द्वारा रक्तदान कर दी मानवता की पहचान

आज दिनांक 25.09.2023 को जिला चिकित्सालय बागेश्वर में इलाज हेतु भर्ती एक बुजुर्ग व्यक्ति को रक्त की कमी होने पर इलाज हेतु ” O पॉजिटिव ” रक्त की आवश्यकता थी ।
सूचना प्राप्त होते ही का0 चालक भुवन प्रसाद (कोतवाली बागेश्वर) द्वारा बिना देरी किये शीघ्र ही जिला चिकित्सालय बागेश्वर जाकर, 01 यूनिट “O पॉजिटिव रक्त दान कर बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचायी।
समय पर रक्त मिलने पर उक्त बीमार व्यक्ति के परिजनों व चिकित्सालय स्टाफ द्वारा का0 चालक भुवन प्रसाद और जनपद पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp