logo

चलती कार के आगे आया तेंदुआ,खाई में गिरी गाड़ी, चार घायल।

खबर शेयर करें -

गाड़ी के आगे आया तेंदुआ,खाई में गिरी गाड़ी, चार घायल।

तेंदुए के चलती गाड़ी के आगे आने से एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गाड़ी में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में भर्ती किया गया है। जहा उनका उपचार चल रहा हैं।

बागेश्वर के कांडा-जेठाई मोटर मार्ग में कांडा से गुरना की तरफ कार संख्या यूके- 02 4871 जा रही थी। तभी सड़क पर अचनाक तेंदुआ धमक गया। जिसके कारण चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया और वाहन करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिर गई। घटना में कार चालक विजय कार्की के अलावा तीन लोग और सवार थे। स्थानीय लोगो पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp