logo

बागेश्वर में युवा कांग्रेस की पहली बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। युवा कांग्रेस बागेश्वर की जिला कार्यकारिणी विस्तार को लेकर प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर मंथन किया गया। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना प्राथमिकता होगी। युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर उन्हें राजनीतिक रूप से जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी स्वाती जोशी ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है और आगामी चुनावों में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
जिला अध्यक्ष गोकुल परिहार ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ बूथ स्तर तक मजबूती लाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का लक्ष्य हर घर तक कांग्रेस की सोच और जनसरोकारों को पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक युवा पार्टी से जुड़ सकें। बैठक के दौरान जिलाप्रभारी स्वाती जोशी और जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में कई नए युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी स्वाती जोशी, जिला अध्यक्ष गोकुल परिहार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कमलेश गरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद गरिया, प्रदेश महासचिव संजय चानियाल, जिला उपाध्यक्ष रुद्र पांडे, जिला महासचिव पंकज कुमार, विधानसभा अध्यक्ष बागेश्वर गणेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष कपकोट प्रकाश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष कपकोट नवीन गरिया, ब्लॉक अध्यक्ष कांडा युवराज सिंह धामी, ब्लॉक अध्यक्ष चौरा पंकज पपोला, ब्लॉक अध्यक्ष गरूर महेंद्र रावत, सचिन रौतेला, प्रेम दानू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on whatsapp