logo

अग्निशमन विभाग ने बागेश्वर में अस्पतालों में दिया आग बुझाने का प्रशिक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अग्निशमन सप्ताह के अवसर पर जनपद बागेश्वर में अग्नि सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा के निर्देश पर यह अभियान विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित किया गया।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) दिनेश चंद्र पाठक अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल, बागनाथ हॉस्पिटल बनखोला, गायत्री क्लीनिक बनखोला, आयुर्वेदिक अस्पताल सैंज (फायर स्टेशन के समीप), पशु चिकित्सालय बिलोना तथा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बिलोना पहुंचे। यहां मौजूद स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आग को नियंत्रित करने के तरीकों, फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग, संचालन और रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि फायर सर्विस टीम ने कृत्रिम रूप से आग लगाकर मौके पर ही आग बुझाने का डेमो भी दिया, जिससे उपस्थित लोगों को व्यवहारिक प्रशिक्षण मिल सका।
अग्निशमन विभाग ने आमजन से अपील की है कि आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहें और सुरक्षा मानकों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत कुँवारी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिल्खाडूगरचा में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp