logo

हरिद्वार में फैक्ट्री में लगी आग, चार कर्मचारी झुलसे।

खबर शेयर करें -

हरिद्वार में एक पंखा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग गई। फैक्ट्री में आग लगने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोगों के झुसले जाने की बात कही जा रही है। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में टिबरीवाल नाम के कंपनी है, जहां पर पंखे बनाने का काम किया जाता है। कल कंपनी में कुछ कर्मचारी पंखे की वायरिंग पर हुए पेंट को ओवन में सुखा रहे थे। तभी अचानक ओवन का तापमान बढ़ गया और उससे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जिसकी चपेट में आने से वहीं पर काम कर रहे 22 साल के राजू, 45 साल की रामवती, 40 साल की लाजमा और 47 साल की अनीता बुरी तरह झुलस गईं।

इसके अलावा आग की लपटें वार्निश, पेंट और अर्द्ध निर्मित पंखे एवं पार्टस तक भी पहुंच गईं, जिस कारण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया. फैक्ट्री में आग लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आग का बुझाने का भी प्रयास किया। लेकिन आग कम होने की जगह बढ़ती ही गई। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग में झुलसे कर्मचारियों को आनन-फानन में रुड़की से जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।

वही कंपनी के एचआर मैनेजर राजकुमार सिंह ने बताया कि आग लगने से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ओवन में आग लगने से हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को बेहतर उपचार दिलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp