logo

गरुड़ नगरपंचायत के अस्तित्व मे आने के बाद भी नही हुआ अभी तक कूड़े का समाधान

खबर शेयर करें -

गरुड़ नगर पंचायत के अस्तित्व में आने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। अभी भी कूड़ा नदी किनारे ही डाला जा रहा है। ईओ की नियुक्ति हो गई है, लेकिन उन्होंने अभी तक चार्ज नहीं संभाला है। ऐसे में स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिल रहा है।

जनपद में गरुड़ नगर पंचायत अस्तित्व में आने के बाद भी कूड़े का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। नगर का कूड़ा अभी भी नदी किनारे ही डाला जा रहा है है। नगर पंचायत के अधिशाषी अभियंता भूपेंद्र जोशी की नियुक्ति 10 जनवरी को हो गई है लेकिन अभी तक उन्होंने चार्ज नहीं संभाला है। इस बारे में जब उपजिलाधिकारी से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। नगर पंचायत संघर्ष समिति के सदस्य डीके जोशी ने कहा कि लगातार स्थानीय लोगों में नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता की नियुक्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं, क्योंकि जब ईओ की नियुक्ति हो गई है तो उन्होंने अभी तक कूड़ा निस्तारण के संबंध में कोई जानकारी क्यों नहीं ली है। अधिशासी अभियंता भूपेंद्र जोशी ने अपना फोन बंद कर रखा है। तो वहीं, उपजिलाधिकारी गरुड़ से वार्ता की गई तो उन्होंने इस प्रकरण में कुछ भी कहने से मना किया है। डीके जोशी ने के मुताबिक बीते 10 जनवरी को अधिशासी अभियंता भूपेंद्र जोशी पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने चार्ज नहीं संभाला है। कूड़े के निस्तारण व सफाई व्यवस्था के लिए नगर पंचायत का गठन किया गया था। लेकिन कूड़ा निस्तारण पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp