बागेश्वर: कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर रविवार को जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन तथा एसआईएआर संचालन और बीएलए नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच बीएलए नियुक्ति, बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी की गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने पर भी सहमति बनी।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, सुनील भंडारी, चामू देवली,दीपक गढ़िया, प्रवीण सिंह कोरंगा,कुंदन गिरी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








