logo

बागेश्वर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में शुक्रवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 फरवरी 2026 को प्रातः 07:48:37 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई।
भूकंप का केंद्र 30.05° उत्तरी अक्षांश और 80.05° पूर्वी देशांतर पर स्थित बताया गया है। इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई है। भूकंप का प्रभाव क्षेत्र बागेश्वर एवं आसपास के इलाके रहे।
सुबह के समय आए झटकों से कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जिला आपदा अधिकारी सिखा सुयाल ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें। साथ ही भूकंप से संबंधित सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने खातीगांव में रात्रि चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp