logo

कपकोट में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त,अशो में एएनएम सेंटर हुआ ध्वस्त

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र में बीती रात भारी बारिश होने से जनजीवन अस्तव्स्त हो गया है। भारी बारिश से रात दो बजे सरयू खतरे के निशान से उप्पर बहने लगी। भारी बारिश से कपकोट ब्लॉक का अशो में स्थापित उपकेंद्र ANM सेन्टर रात बारिश से पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वही असौं फाल्दा में सड़क भी आपदा में बह गई। बारिश से क्षेत्र में नेटवर्क भी ध्वस्त हो गया है, जिससे जानकारी जुटाने में दिक्कते आ रही है। जिला प्रशासन आपदा में हुए नुकसान की जानकारी जुटा रहा है। बारिश से भारी नुकसान होने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार आदि ने देर रात आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर हालात का जायजा लिया।

कपकोट में मंगलवार की रात हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है नगर क्षेत्र से ग्रामीण इलाकों तक कई जगह से नुकसान की खबरें आ रही है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया रात से नुकसान का जायजा लेने में जुटे हुए हैं। विधायक गढ़िया ने बताया कि कपकोट के पनौरा और असों क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। सरयू नदी के उफान पर आनी नदी से लगे क्षेत्र में भी नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया कि कपकोट-बागेश्वर मोटर मार्ग कई जगह पर मलबा आने से बंद है। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य दर्जनों सड़कों के भी बंद होने की सूचना मिल रही है। जगह-जगह मलबा गिरने से पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली की लाइन को भी नुकसान हुआ है। वहीं कुछ लोगों के आवासीय घरों के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अभी फिलहाल नुकसान का जायजा ले रहे हैं। जिसके बाद वास्तविक स्थिति का और नुकसान का पता चल सकेगा। इधर निरीक्षण में साथ गए सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पत्थर लगने से विधायक को भी हल्की चोट लगी है।हालांकि चोट गंभीर नहीं है। साथ ही अशो anm सेंटर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। अशो फ़ालदा सड़क बह गई है। जगह जगह हुई भारी तबाही का जायजा भी लिया जा रहा है जानकारी के अनुसार करीब 2 दर्जन से अधिक सड़कें बंद हो चुकी हैं

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp