logo

कपकोट के पीएमश्री विद्यालय में डीएम ने किया निरीक्षण — शिक्षा की गुणवत्ता और नवाचारों की सराहना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और शिक्षकों के नवाचारपूर्ण प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कपकोट का यह मॉडल विद्यालय जिले के अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षकों की सक्रिय भूमिका और नई शैक्षिक गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधान: जिलाधिकारी

डीएम ने बच्चों से संवाद करते हुए उनकी शैक्षिक एवं बौद्धिक क्षमता का आकलन किया और उन्हें मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ शिक्षा अर्जित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गुरु ही शिष्य की नैया पार लगाते हैं, इसलिए विद्यार्थियों को सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण एवं पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

विद्यालय के बेहतर प्रबंधन के लिए जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य के.डी. शर्मा और शिक्षकों की प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन द्वारा रखी गई मांगों पर उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू हिंसा मामले में सास, जेठानी और ननद को राहत, सत्र न्यायालय ने खारिज की अपील

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनिकल कुमार चन्याल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्या, खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, प्रधानाचार्य के.डी. शर्मा सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp