logo

जिलाधिकारी ने जीजीआईसी की बच्चियों साथ धूम धाम से मनाया बाल दिवस

खबर शेयर करें -

घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा जीजीआईसी बागेश्वर की बच्चियों के साथ धूम धाम से मनाया गया बाल दिवस। जिले की जिलाधिकारी अनुराधा पाल द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जिलाधिकारी ने बच्चों से अपने अनुभव साझा किए और साथ ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के गुर भी सिखाए। उन्होंने बच्चों की अपनी कहानी भी सुनते हुए कहा की हिम्मत रखी जाए तो हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। संस्था द्वारा 10 वी में टॉप करने वाली कंचना पांडे और 12वी की पूनम गोस्वामी को भी पुरस्कृत किया गया। युवा पुरुष्कार विजेता अजय ओली ने करियर और मोटिवेशनल काउंसलिंग के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया और सही भविष्य के चुनाव करने की बात कही। संस्था की तरफ से चंद्रा भट्ट ने पॉक्सो और महिला सुरक्षा की जानकारी बालिकाओं को दी और अपनी सुरक्षा कैसे की जाए इस पर बात करी। जीजीआईसी की प्रधानाध्यापक ने कार्यक्रम को सफल बताया और संस्था से आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करने की बात कही। उन्होंने जिलाधिकारी का भी धन्यवाद किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp