logo

जिला स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्रतिभाओं ने बिखेरी संस्कृति की चमक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में द्वितीय दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, मुख्य शिक्षा अधिकारी चक्षुष्पति अवस्थी और जनपद संयोजक दीपचंद्र जोशी ने संयुक्त रूप से संस्कृत दीप प्रज्वलित कर किया।

“संस्कृत सभी भाषाओं का आधार” — पुलिस अधीक्षक

उद्घाटन सत्र में संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृत सरल, सुमधुर एवं वैज्ञानिक भाषा है, जिसका संरक्षण समाज और शिक्षा जगत की साझा जिम्मेदारी है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी चक्षुष्पति अवस्थी ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन के लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के प्रयासों को सराहनीय बताया।

यह भी पढ़ें 👉  खेल मैदान निर्माण में लापरवाही का आरोप, स्कूल भवन और पेयजल टंकी क्षतिग्रस्त

“संस्कृत मानवता निर्माण की भाषा” — संयोजक

प्रतियोगिता संयोजक दीपचंद्र जोशी ने कहा कि संस्कृत बिना मानव जीवन अधूरा है। उन्होंने बताया कि अकादमी की ओर से जनपद स्तरीय छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन कनिष्ठ वर्ग और द्वितीय दिन वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएँ संपन्न होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जल संस्थान के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, एफआईआर को बताया झूठा

प्रतियोगिताएँ और विजेता

प्रतियोगिताओं में संस्कृत नृत्य, समूह गान, नाटक, वाद-विवाद, आशु भाषण एवं श्लोक उच्चारण शामिल हैं।

कनिष्ठ वर्ग संस्कृत नृत्य में:

प्रथम स्थान — राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोट फूलवाड़ी

द्वितीय स्थान — राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़

तृतीय स्थान — राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली

संस्कृत समूह गान में:

प्रथम स्थान — कंट्री वाइड पब्लिक स्कूल, बागेश्वर

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर–गिरेछीना मार्ग से दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज सेवा शुरू करने की मांग

द्वितीय स्थान — राजीव गांधी नवोदय विद्यालय

तृतीय स्थान — राजकीय इंटर कॉलेज सिरकोट

जनपद स्तर पर कुल ₹37,800 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में रही व्यापक उपस्थिति

इस अवसर पर राजेश आगरी, ममता जोशी, कमला गोस्वामी, जनपद सहसंयोजक पंकज प्रसाद भट्ट, ब्लॉक संयोजक लेफ्टिनेंट मोहनचंद जोशी सहित अनेक शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. रमेश कांडपाल ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp