logo

दिनेश चंद्र सती बने बागेश्वर डायट के प्राचार्य

खबर शेयर करें -

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बागेश्वर में नोशनल पदोन्नति से दिनेश चंद्र सती ने प्राचार्य के पद पर मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व सती प्राचार्य के रूप में डायट अल्मोड़ा तथा डीडीहाट में रह चुके हैं। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, टिहरी व अल्मोड़ा के पदों पर कार्य कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण पहुंचे बैजनाथ थाना

प्राचार्य के रूप में उनकी प्रथम प्राथमिकता डायट बागेश्वर को सेंटर आफ एक्सीलेंस भाषा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, निपुण भारत मिशन के कार्यक्रमों को लागू करना एवं गुणवत्तापूर्ण डीएलएड प्रशिक्षण कार्यक्रम को संचालित करना है। यहां पहुंचने पर उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशासिक अधिकारी हेम चंद्र गुरुरानी, डॉ. बीडी पांडे, डॉ. केएस रावत, संजय जोशी, डॉ. राजीव जोशी, निर्मला चौहान, डॉ. पूजा लोहनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आदिबद्री मंदिर में आग की घटना पर बोले ग्लेशियर बाबा, देवीकुंड में भव्य मंदिर बनाने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp